तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
आयुक्त उच्च शिक्षा कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ लेखा परीक्षक मनीष गुप्ता को नई बड़ी जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का निज सचिव नियुक्त किया है।मनीष गुप्ता इससे पहले भी कई दिग्गज नेताओं के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। वे पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, रायपुर सांसद सुनील सोनी के निज सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। अब एक बार फिर से मंत्री स्तर पर उन्हें अहम दायित्व सौंपा गया है।मनीष की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें लगातार चौथी बार बड़ी जिम्मेदारी मिलना, उनकी काबिलियत और भरोसे का सबूत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में मनीष गुप्ता की नियुक्ति को लेकर चर्चा है कि वे मंत्री और शासन के बीच एक मजबूत सेतु साबित होंगे।


