तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर के हरिहर ऑक्सीजोन परिवार ने पितृपक्ष अमावस्या दान-पुण्य दिवस पर निपानिया सीपत के सुदूर ग्राम के एक दिव्यांग परिवार को सहयोग प्रदान किया। इस परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उन्हें अनाज, कपड़े, फल-फ्रूट और किराना सामग्री उनके घर जाकर भेंट की गई।हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण समिति विगत पांच वर्षों से लगातार दिव्यांगजनों, पर्यावरण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के सदस्यों ने परिवार से मिलकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़मर्रा की ज़रूरतों की जानकारी भी ली।इस अभियान में डॉक्टर एल.सी. मढ़रिया, रेखा गुल्ला, संजय वर्मा, संतोषी वर्मा, डॉक्टर अन्नपूर्णा यादव, मदन शुक्ला, किरण तारा साहू, मोना बोडके, अनूप पांडेय, किशोर दुबे, डॉक्टर प्रेमलता वर्मा, ममता गुप्ता, अंजलि चावड़ा, आरती रजक, विमल तिवारी और रमला यादव का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर गृहस्थी की आवश्यक सामग्री प्रदान की।परिवार के बड़े सुपुत्र लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से हरिहर ऑक्सीजोन परिवार उनकी नियमित मदद कर रहा है।


