राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक...मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड चावल का उपयोग अनिवार्य सहित दिए गए आवश्यक निर्देश। - Sarvavyapi राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक...मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड चावल का उपयोग अनिवार्य सहित दिए गए आवश्यक निर्देश। - Sarvavyapi

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक…मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड चावल का उपयोग अनिवार्य सहित दिए गए आवश्यक निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संदीप शर्मा ने कहा कि हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न एवं पोषण आहार पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने की है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और सुनिश्चित करें कि जिले में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत की जानकारी लें। सभी पीडीएस दुकानों में गठित निगरानी समिति को अधिक जवाबदेह बनाने और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय हितग्राहियों से चर्चा कर फीडबैक लेना आवश्यक है।संदीप शर्मा ने कहा कि सरकार फोर्टिफाइड चावल के माध्यम से कुपोषण के स्तर को कम करना चाहती है। अतः सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में नियमित रूप से फोर्टिफाइड चावल दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण टीप अवश्य लिखें। उन्होंने कहा कि राशन के समय पर पहुंच तथा भंडारण की स्थिति का अधिकारी स्वयं जायजा लें।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के लिए दीवार लेखन करें और शासन के टोल फ्री नम्बर को जारी करें। शिकायतों का निराकरण त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शासन की पोषण, खाद्य सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लागू हों और कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संदीप शर्मा ने रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।बैठक में खाद्य अधिकारी अजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिकवेन्द्र जटवार, शिक्षा अधिकारी सतीश नायर एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!