जवाहर नवोदय विद्यालय में कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न। - Sarvavyapi जवाहर नवोदय विद्यालय में कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न। - Sarvavyapi

जवाहर नवोदय विद्यालय में कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली की सहायक प्राध्यापिका डॉ. चंद्रिका चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर दोनों अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।14 से 28 सितंबर तक हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत निबंध लेखन, कहानी वाचन, कविता वाचन, पोस्टर निर्माण, सुलेख लेखन, श्रुतलेखन और कवि सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक समूहगान प्रस्तुत किया। कला शिक्षक अधिकल्प यदु एवं विज्ञान शिक्षिका नीता थवाइत ने भी अपनी कविताओं का वाचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रवीण प्रवाह ने अपनी ग़ज़ल-पाठ द्वारा विद्यार्थियों को साहित्य साधना के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रिका चौधरी ने अपने संबोधन में मुंशी प्रेमचंद की कहानियों और उपन्यासों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने काव्य पाठ प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शॉल भेंटकर सम्मानित किया और विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक मुनीश कुमार भोई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!