विकास नंद /सर्वव्यापी/

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएचसी सरायपाली के स्टाफ द्वारा महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम की कड़ी में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बैलून प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ में पार्वती ध्रुव तथा बैलून प्रतियोगिता में नोनी बाई साहू विजेता रहीं।
विजेता महिलाओं को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर महिलाओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें स्वास्थ्य व आत्मविश्वास दोनों की मजबूती मिलती है।


