नगरपालिका परिषद सरायपाली में 24 सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। - Sarvavyapi नगरपालिका परिषद सरायपाली में 24 सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। - Sarvavyapi

नगरपालिका परिषद सरायपाली में 24 सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से नगरपालिका परिषद सरायपाली परिसर में 24 सितम्बर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा, जिसमें नगर एवं आसपास के लोग अपनी स्वास्थ्य जांच निःशुल्क करा सकेंगे।नगरपालिका परिषद सरायपाली ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा नागरिकों की जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस प्रकार के शिविरों से आमजन को समय पर रोगों की पहचान और उपचार का लाभ मिलता है।अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर-घर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ।इस कार्यक्रम की व्यापक जानकारी देने के लिए नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार करने और सूचना पट्टों पर सूचना चस्पा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों को शिविर स्थल पर समय पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी वर्गों के नागरिक शामिल होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेंगे और आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श निःशुल्क प्राप्त कर पाएंगे।

यह शिविर 24 सितम्बर को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नगरपालिका परिषद सरायपाली परिसर में आयोजित होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!