मिशन 90 प्लस : उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षक सम्मानित। - Sarvavyapi मिशन 90 प्लस : उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षक सम्मानित। - Sarvavyapi

मिशन 90 प्लस : उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षक सम्मानित।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले में चल रहे मिशन–90 प्लस के अंतर्गत पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से की। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों की मेहनत से जिले ने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर 17वीं और 19वीं रैंक हासिल की है। कलेक्टर ने मिशन 90 प्लस संदर्शिका का विमोचन करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से छात्र डायरी बनाने और बच्चों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने की बात कही।कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधि शामिल हुए। संचालन गायत्री तिवारी, मनोज सानडया, सुशीला मौर्य और प्रदीप ने किया।सम्मान समारोह में पहले चरण में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के 44 प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। दूसरे चरण में विषयवार शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 800 शिक्षकों को सम्मान मिला।कलेक्टर ने शिक्षकों से अगले शैक्षणिक सत्र में जिले को राज्य की टॉप 3 सूची में लाने का संकल्प दिलाते हुए शिक्षा में 2047 तक बड़े बदलाव की परिकल्पना साझा की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!