सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश। - Sarvavyapi सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश। - Sarvavyapi

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खोडरी में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कैंप का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवाओं ने भाग लेकर कैंप का लाभ उठाया। आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए और उन्हें ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारियां भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। नियमों का पालन केवल कानून के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कैंप में परिवहन विभाग और पुलिस टीम द्वारा आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। लर्निंग लाइसेंस शुल्क एक प्रवर्ग के लिए 206 रूपये, दो प्रवर्ग के लिए 356 रूपये एवं सुविधा केंद्र शुल्कः 100 रूपये अलग से निर्धारित है। स्थायी लाइसेंस आवेदन शुल्क एक प्रवर्ग के लिए 750 रूपये एवं दो प्रवर्ग के लिए 1050 रूपये देय होगा।

जनहित को ध्यान में रखते हुए लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे। 24 सितम्बर को शासकीय आईटीआई गौरेला, 25 सितम्बर को पंडित माधवराव सप्रे महाविद्यालय गौरेला एवं मेढ़ुका शिक्षा महाविद्यालय मरवाही, 26 सितम्बर को नवीन कन्या महाविद्यालय गौरेला, 26 सितम्बर को डॉ. भंवर सिंह महाविद्यालय पेण्ड्रा एवं वीरांगना दुर्गावती कन्या महाविद्यालय मरवाही, 29 सितम्बर को शासकीय आईटीआई मरवाही एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में कैंप आयोजित किए जाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!