टीबल इंजन सरकार में मीटर चालू, बत्ती गुल : तिरीथ कुमारी। - Sarvavyapi टीबल इंजन सरकार में मीटर चालू, बत्ती गुल : तिरीथ कुमारी। - Sarvavyapi

टीबल इंजन सरकार में मीटर चालू, बत्ती गुल : तिरीथ कुमारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और आम जनता की परेशानी को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरप्लस पावर वाले राज्य में भी यदि लोग घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, तो यह प्रदेश सरकार की नाकामी का साफ प्रमाण है।

तिरीथ कुमारी ने तंज कसते हुए कहा कि “टीबल इंजन सरकार में मीटर तो चालू है, लेकिन बत्ती गुल है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली बिल में मिलने वाली छूट तो समाप्त कर दी, लेकिन बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

किसानों को सिंचाई कार्य के लिए, छात्रों को पढ़ाई के लिए और छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय चलाने के लिए पर्याप्त बिजली न मिलना बेहद दुखद है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

18 महीनों के कार्यकाल में न रोजगार की दिशा में ठोस पहल हुई, न महंगाई पर नियंत्रण और न ही बुनियादी सुविधाओं की गारंटी दी जा सकी। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों तक जनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं।

आगे तिरीथ कुमारी ने कहा कि किसानों को समय पर सिंचाई नहीं मिल पाने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ता भी अघोषित कटौती से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ खोखले दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद चिंताजनक है।

यदि अघोषित बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं किया गया और आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!