विकसित भारत के विजन में छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : हेल्थ, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया अध्याय... सीएम साय। - Sarvavyapi विकसित भारत के विजन में छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : हेल्थ, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया अध्याय... सीएम साय। - Sarvavyapi

विकसित भारत के विजन में छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : हेल्थ, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया अध्याय… सीएम साय।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,119 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 7,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे और 2,800 से अधिक नए हॉस्पिटल बेड्स की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप छत्तीसगढ़ को हेल्थकेयर, वेलनेस और पर्यटन का नया केंद्र बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और पिछले 10 महीनों में प्रदेश को लगभग 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से 11 बड़े अस्पताल समूहों ने 2,466.77 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है, जिनसे 6,000 से अधिक रोजगार मिलेंगे। इनमें रायपुर का गिन्नी देवी गोयल मणिपाल हॉस्पिटल, नीरगंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बॉम्बे हॉस्पिटल और माँ पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।होटल और पर्यटन क्षेत्र से भी 652 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वेस्टिन होटल रायपुर, होटल जिंजर, इन्फेरियन होटल एंड रिसॉर्ट और अम्यूज़ोरामा अम्यूज़मेंट पार्क जैसे प्रोजेक्ट प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर में विकसित हो रहा मेडिसिटी राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मेडिकल हब बनेगा, वहीं पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर उद्यमियों को विशेष लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में सिंगल विंडो वन-क्लिक सिस्टम लागू है और निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हेल्थकेयर, होटल, पर्यटन और एआई आधारित उद्योगों के जरिए सेवा क्षेत्र की नई पहचान बनेगा।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और निवेशक मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!