विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुन्द कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदना कार्ड शत-प्रतिशत तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली के शहरी क्षेत्र में 27 सितम्बर 2025 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी बनाए जाएंगे।
कलेक्टर लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जुड़ें और निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त करें।


