तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
44वी राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 बालक एवं बालिका का आयोजन 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक, तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजन किया जा रहा, जिसमें बिलासपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के दो बालिका जॉन अलीना, मोक्षिका यादव और एक बालक खिलाड़ी लियान टोप्पो का चयन हुआ है, यह तीनो खिलाड़ी मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी के खिलाड़ी हैं, बिलासपुर के बॉल बैडमिंटन कोच सूरज नायक इनको प्रशिक्षण देते है मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी में, इन तीनो खिलाड़ियों ने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था बिलासपुर जिले के लिए, इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन सब जूनियर टीम में हुआ है, साथ ही बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम कोच सूरज नायक का भी चयन छत्तीसगढ़ बालक टीम के कोच के रूप में हुआ है, सूरज नायक जी मुढ़ीपार बिल्हा में व्यायाम शिक्षक है, साथी ही ये तीनो खिलाडी सेंट यूजिन स्कूल मुढ़िपार के विद्यार्थी हैं, इन तीनो खिलाड़ियों के चयन से ख़ुश हो कर माँ शारदा मंदिर बॉल बैडमिंटन मैदान के आदरणीय नवीन सिंह सर, बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम के विनीत वर्मा, श्रीकांत बघाड़े, मनीष साईंरे, एम. रवि, गिरीश कुमार,विल्सन पाल, ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है!


