नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती एवम् आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवम नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पं.ज्योतिनंद दुबे थे अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष,मरवाही विधायक प्रणवकुमार मरपच्ची ने की | कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलन से हुआ | जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बताते हुये मुख्य अतिथि ज्योतिनंद दुबे ने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक,राजनेता एवम पत्रकार थे| उन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा प्रस्तुत की जो समाज और व्यक्ति के समग्र विकास के लिये समग्र दृष्टिकोण पर जोर देती है| आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनो को पूरा कर रही है| समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से विकास पहुँच रहा है | मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा की नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के तहत अब देश में सिर्फ दो टैक्स स्लैब 05 प्रतिशत एवम 18 प्रतिशत रहेंगे| जिससे रोजमर्रा की वस्तुयें या तो टैक्स फ्री होंगी या फिर सिर्फ 05 प्रतिशत के स्लैब में रहेंगी| आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवम नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से सरकार विकास को बढ़ावा देने और लोगो के जीवन को आसान बनाने का काम कर रहीं है | आत्मनिर्भर भारत अभियान के तरह स्थानीय उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे देश की जरूरतों को पूरा किया जा सके और विकास को बढ़ाया जा सकें | जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव ने स्वागत भाषण दिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने अपने विचार रखें|कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री किशनसिंग ठाकुर ने एवम आभार प्रदर्शन महामन्त्री कुबेरसिंग सर्राटी ने किया|इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा,शरद गुप्ता,कल्लूसिंह राजपूत, रामजी श्रीवास, महेंद्र सोनी,द्वारिका सोनी, बृजलाल सिंह राठौर,,डा. लुशनसिंग राठौर,नीरज जैन, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, बालकृष्ण अग्रवाल, रानू नामदेव, किशमिश भानू, गंगोत्री राठौर,तापस शर्मा,रमेश तिवारी, राजकुमार रोहणी, अजय तिवारी, अजय रजक, हेमचंद्र यादव, कमलेश यादव, राजकुमार पुरी, मथुरा प्रसाद सोनी, पवन पैकरा, मनीष श्रीवास,राजेशनंदिनी सिंह,राधा रैदास,पूर्णिमा पैकरा,राखी सिंह गहलोत, सरिता राठौर, आँचल सिंह उमा कोशले,सिद्धार्थ दुबे,,आदित्य गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव, हुकुम यादव,केशव पांडे,शिव शर्मा,अजय राय,राममिलन सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे |


