विकास नंद/ सर्वव्यापी/
संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज पिटियाझर समिति में एग्रीस्टेक एवं किसान पंजीयन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा, शाखा प्रबंधक सहित समिति के सभी कर्मचारी एवं अनेक कृषक उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एग्रीस्टेक प्रणाली एवं किसान पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कार्यों की प्रगति और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना, ताकि आगामी कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं सुगमता लाई जा सके।कावरे ने किसानों को समझाईश दी कि पंजीयन प्रक्रिया आवश्यक है, अतः शेष किसान जल्द से जल्द पंजीयन कर लें।नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष एक लाख 53 हजार 165 किसानों ने धान विक्रय किया था। इस वर्ष अब तक एक लाख 43 हजार 382 किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कर लिया है, जबकि शेष 9 हजार 783 किसानों का पंजीयन जारी है। इसके लिए किसानों को लगातार समझाईश दी जा रही है।


