विकास नंद /सर्वव्यापी/

सरायपाली विकासखण्ड के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल पर गंभीर लगाए गए थे छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव रुपानंद पटेल ने पांच बिंदुओं में संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी।
शिकायत में उल्लेख किया गया था कि सतीश स्वरूप पटेल एक शासकीय शिक्षक होने के बावजूद “ऑनलाइन एजुकेशन गुरुजी” नामक यूट्यूब चैनल का संचालन कर रहे हैं, जिससे वे आर्थिक लाभ भी अर्जित कर रहे हैं।
इस खबर को सर्वव्यापी द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था शिकायतों के बाद अंततः प्रशासन हरकत में आया। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखंड सरायपाली के बीआरसी (बी.आर.सी.) सतीश स्वरूप पटेल को पद से हटा दिया गया है।उनके स्थान पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केन्दुबहार, सरायपाली के शिक्षक देवानंद नायक को आगामी आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कार्य व्यवस्था और शैक्षिक गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है। आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजकर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।सर्वव्यापी की खबर के असर से प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी जा रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें भी जागी हैं।


