नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)/

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2025 को एक साथ विभिन्न महाविद्यालय परिसरों में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए गए। • स्थान : • पंडित माधवराव सप्रे महाविद्यालय, गौरेला • शासकीय कन्या महाविद्यालय, गौरेला • रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मरवाहीइस विशेष पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुलभ बनाना रहा।मुख्य बातें • बड़ी संख्या में आवेदकों ने कैंप में भाग लिया। • मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस तैयार कर उपलब्ध कराए गए। • यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा की जानकारी और नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। .अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एवं विवेक सिन्हा के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। • युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। परिवहन विभाग द्वारा दी गई जानकारीलर्निंग लाइसेंस शुल्क • एक प्रवर्ग : ₹206 • दो प्रवर्ग : ₹356 • परिवहन सुविधा केंद्र संचालक हेतु ₹100 पृथक सुविधा शुल्क देयस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क • एक प्रवर्ग : ₹750 • दो प्रवर्ग : ₹1050लर्निंग लाइसेंस की वैधता : 6 माह • 1 माह बाद और 6 माह के भीतर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन संभव। • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल www.cgtransport.gov.in पर करना होगा।आवश्यक दस्तावेज • आयु प्रमाण : जन्म प्रमाणपत्र / पैन कार्ड / अंकसूची • निवास प्रमाण : आधार कार्ड / तहसीलदार या SDM द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र / किरायानामाआगामी लर्निंग लाइसेंस कैंप (26.09.2025) 1. पं. माधवराव सप्रे महाविद्यालय, गौरेला 9407953990 ( एस.के. टंडन) 2. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, गौरेला – 7697468409 ( सोनवानी ) 3. डॉ. भंवर सिंह महाविद्यालय, पेण्ड्रा – 9009939749 ( अमृत कंवर) 4. शासकीय वीरांगना दुर्गावती कन्या महाविद्यालय, मरवाही – 9303072006 ( निरंजन कुमार) 5. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मरवाही – 8839968284 ( एस.एन. बैगा) 6. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मरवाही 9827270999 ( अंजनी नायक) 7. मेढ़ुका शिक्षा महाविद्यालय, मरवाही – 9826826111 ( अजय जायसवाल)विशेष योगदानदिनांक 25-09-2025 को आयोजित कैंप के सफल क्रियान्वयन में निम्न प्राचार्यों एवं अधिकारियों का विशेष योगदान रहा— • एस.के. टंडन – प्राचार्य, पं. माधवराव सप्रे महाविद्यालय, गौरेला • सोनवानी – प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय, गौरेला • निरंजन कुमार खरे – प्राचार्य, रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मरवाही • एस.एन. बैगा – अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मरवाही, इस पहल ने जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को नई दिशा दी है और युवाओं सहित आम नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


