स्‍वच्‍छोत्‍सव अभियान के अंतर्गतहिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ स्‍वच्‍छता श्रमदान का हुआ आयोजन। - Sarvavyapi स्‍वच्‍छोत्‍सव अभियान के अंतर्गतहिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ स्‍वच्‍छता श्रमदान का हुआ आयोजन। - Sarvavyapi

स्‍वच्‍छोत्‍सव अभियान के अंतर्गतहिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’ स्‍वच्‍छता श्रमदान का हुआ आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में 17 सितंबर से 02 अक्‍टूबर तक आयोजित स्‍वच्‍छोत्‍सव अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 25 सितंबर को कारला चौक परिसर में स्‍वच्‍छता एवं श्रमदान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ खान द्वारा किया गया। अभियान में विश्‍वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने परिसर की स्‍वच्‍छता कर श्रमदान किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. बालाजी चिरडे, सह-नोडल अधिकारी बी.एस. मिरगे, डॉ. एच.ए. हुनगुंद, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. मुन्‍नालाल गुप्‍ता, डॉ. हेमचंद्र ससाने, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. आम्रपाल शेंदरे, डॉ. श्रीनिकेत कुमार मिश्र, डॉ. सीमा बर्गट, धीरज मसराम, सुधीर खरकाटे, मिथिलेश राय, हेमन्‍त कुमार दुबे, रामप्रसाद कुमरे, रविंद्र वानखडे, संदीप पेटकर, कुंडलीक वाघमारे, आशीष कुंभरे, प्रफुल राऊत, सतीश आडे, आकाश गवळी, सतीश डोंगरे, सुभाष कांबळे, प्रमोद चव्‍हाण, गीता राऊत, रोशनी उमाटे, पुष्‍पा गुबंडे, गणेश पडधाण, योगेश चिमणे, अनिल डोंगरे, मंगेश वाघमारे सहित शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने कारला चौक से पुलिस कालोनी तक के मार्ग पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया। अभियान में ग्रामपंचायत पिपरी, मेघे के कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया।स्‍वच्‍छोत्‍सव के अंतर्गत आगामी 2 अक्‍टूबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत एक पेड मॉ के नाम, निबंध, घोषवाक्‍य, पोस्‍टर, रील्‍स, भाषण, नुक्‍कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान में विद्यापीठ स्‍वच्‍छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, काव्‍यपाठ, छात्रावासों की स्‍वच्‍छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सफाई कर्मचारियों तथा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन में कार्य करने वाले नागरिकों का सत्‍कार तथा 2 अक्‍टूबर को खादी वस्‍त्रों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का भी आयोजन किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!