कमिश्नर कांवरे की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुन्द की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न... मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश। - Sarvavyapi कमिश्नर कांवरे की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुन्द की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न... मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश। - Sarvavyapi

कमिश्नर कांवरे की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुन्द की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न… मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कमिश्नर महादेव कांवरे की अध्यक्षता में खरोरा स्थित कॉन्फ्रेंस सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा छात्र-छात्राओं के छात्रावास से जुड़ी कठिनाइयों के समाधान पर चर्चा हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अधिष्ठाता डॉ. रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक सह-अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी, प्राध्यापक डॉ. अलख राम वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, कार्यपालन अभियंता सी.एस. चन्द्राकर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय कुमार चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।संबद्ध चिकित्सालय में बायोप्सी एवं कल्चर जांच आरंभ होने के बाद उसका दर निर्धारण करने पर सहमति बनी। साथ ही विभिन्न विभागों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने, मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, वार्डों में परिजनों के बैठने हेतु टेबल की व्यवस्था करने जैसे निर्णय लिए गए।आयुष्मान कार्ड से अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करने हेतु कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को उन्नत बनाने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वॉटर कूलर लगाने और वाटर एटीएम को दुरुस्त करने पर सहमति बनी।अंत में समिति के दिवंगत सदस्य डॉ. राकेश परदल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक संपन्न हुई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!