आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राइफेड के रीजनल मैनेजर ने किया ग्रामों का दौरा... विलेज एक्शन प्लान के संबंध में दिए मार्गदर्शन। - Sarvavyapi आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राइफेड के रीजनल मैनेजर ने किया ग्रामों का दौरा... विलेज एक्शन प्लान के संबंध में दिए मार्गदर्शन। - Sarvavyapi

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राइफेड के रीजनल मैनेजर ने किया ग्रामों का दौरा… विलेज एक्शन प्लान के संबंध में दिए मार्गदर्शन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राइफेड के रीजनल मैनेजर प्रभाकर खदाने ने गुरुवार को महासमुंद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्तर के मास्टर ट्रेनर, ग्राम नोडल अधिकारी, आदि साथी एवं सहयोगियों से मिलकर गांवों के विकास हेतु बनाए जा रहे विलेज एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की।जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित सभी 308 ग्रामों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। गांव के समग्र विकास हेतु विलेज एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। इसकी वास्तविक प्रगति का अवलोकन करने के लिए प्रभाकर खदाने को जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।दौरे के दौरान उन्होंने परसाडीह, लहंगर, खमतराई एवं अमलोर ग्रामों का निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से चर्चा की। साथ ही सचिव एवं सरपंच को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विलेज एक्शन प्लान ऐसा बनाया जाए जिससे वर्ष 2030 तक गांव आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि यह प्लान एक स्थायी दस्तावेज की तरह कार्य करेगा, जिसके माध्यम से गांवों के सतत विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।प्रभाकर खदाने ने निर्देश दिए कि योजना में मूलभूत आवश्यकताओं के साथ रोजगार उन्मुख प्रावधान शामिल किए जाएं ताकि ग्रामीणों का पलायन रोका जा सके। उन्होंने स्वच्छता कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, खंड प्रभारी महेंद्र टंडन, जिला मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे एवं ट्राइफेड से अनुपम दुबे उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!