सरला कोसरिया बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल... राज्य महिला आयोग की सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के रूप में दे रहीं हैं नई दिशा। - Sarvavyapi सरला कोसरिया बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल... राज्य महिला आयोग की सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के रूप में दे रहीं हैं नई दिशा। - Sarvavyapi

सरला कोसरिया बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल… राज्य महिला आयोग की सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के रूप में दे रहीं हैं नई दिशा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया आज अपने जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप में जानी जाती हैं। अपने कर्मठ स्वभाव, बुलंद हौसलों और समाज सेवा की अटूट भावना के साथ उन्होंने राजनीति और सामाजिक जीवन में एक विशेष स्थान बनाया है।

राजनीति की विरासत और समाज सेवा की भावना सरला कोसरिया को राजनीति जन्म से ही विरासत में मिली है। उनके बड़े पिता जी भारत के प्रथम सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रहे हैं, जबकि उनके पिता जी राज्य सभा सांसद रहे हैं और संगठन तथा शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवा की है। समाज सेवा इनके रग-रग में समाई हुई है —

सरायपाली क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति इन्हें सादगी, समर्पण और सेवा भाव के लिए जानता है।गायत्री परिवार से जुड़कर दिया संस्कारों का संदेश सरला कोसरिया ने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत अखिल विश्व गायत्री परिवार से की। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य उन्होंने निष्ठा से किया।

वर्तमान में वे —महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश समन्वयक,”आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” की प्रदेश संयोजक,छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार की कोर कमेटी सदस्य,और गायत्री परिवार सरायपाली की ट्रस्टी हैं।

राजनीतिक उपलब्धियाँ और संगठनात्मक भूमिका

जिला पंचायत महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 14 से रिकार्ड 10 हजार मतों से विजयी होकर 2010-2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष 2015 से 2025 तक — अब तक के इतिहास में तीन बार इस पद पर रहने वाली पहली शख्सियत।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सह-संयोजक रहीं।केंद्रीय मंत्री लोकसभा प्रवास कार्यक्रम की प्रदेश सह-संयोजक रहीं।वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी हैं —

जिनके नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय हैं।समाज सुधार और जनहित कार्यप्रगतिशील सतनामी समाज की संरक्षक सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सलाहकार।माँ भगवती गौशाला सोनपुरी की कोषाध्यक्ष।

चंद्रपुर गायत्री परिवार की संरक्षक सदस्य एवं चंद्रहासिनी मंदिर में बलि प्रथा समाप्ति की प्रणेता।नशा उन्मूलन अभियान में 6 हजार बहनों की टीम के साथ सक्रिय, सरायपाली क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक आंदोलन।

नारी शक्ति की प्रेरणा

सरला कोसरिया के नेतृत्व में महिलाओं को समाज में नई पहचान और आत्मविश्वास मिला है। वे एक सरल, सहज और प्रखर वक्ता हैं, जो महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए सदैव खड़ी रहती हैं।

सर्वव्यापी परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ —”आपका नेतृत्व समाज को नई दिशा देता है, आपका समर्पण हर दिल में प्रेरणा जगाता है। आप यूं ही सरायपाली क्षेत्र का मान बढ़ाती रहें और नित नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।”


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!