विकास नंद/ सर्वव्यापी/
समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद द्वारा सोमवार, 25 सितंबर 2025 को जारी पदस्थापना आदेश क्रमांक 681/एस.एस./स्थापना/बीआरसी/2025-26 के तहत शिक्षक देवानंद नायक को विकासखंड सरायपाली अंतर्गत समन्वयक (बीआरसीसी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।देवानंद नायक वर्तमान में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केंदुढार सरायपाली में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। वे संकुल समन्वयक संघ सरायपाली के अध्यक्ष भी हैं। नायक अपने कार्यकाल में संकुल केन्द्र केंदुढार के संकुल समन्वयक रहते हुए सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करते रहे हैं। वे शिक्षक साथियों को शासन के समस्त कार्यों के संपादन में सहयोग प्रदान करते रहे हैं।नए बीआरसीसी बनाए जाने पर संकुल केन्द्र केंदुढार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संकुल प्राचार्यों ने देवानंद नायक का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक साहू, किशोर कुमार कश्यप, डॉ. पवन यादव, डमरूधर रौतिया, भानुमति साहू, गीता राय, एम. एच. उस्मानी, सौभाग्य भोई, अनुपमा नायक, सत्यकुमार नायक, चंदन सिंह रात्रे, प्रदीप सिंह, चंदराम भास्कर, सलमा खान, सिल्विया बाघ, सुलोचना मांझी, ज्योतिलता साहू, प्रियंका प्रधान, निर्मल बारीक, रूपेंद्र सिंह जगत, अंजू साहू, सुंदर लाल डडसेना सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के सदस्य रविशंकर आचार्य, भोलानाथ नायक, लाल भूषण पाढ़ी, सुशील चौधरी, राजेश पटेल, कैलाश पटेल, कृष्णचंद्र पटेल, धरम सिंह पटेल, नवीन मिश्रा, घनश्याम दास, ऋषि प्रधान, पालसिंह बंजारे, विद्याधर साहू, दुष्यंत पटेल, अरुण विशाल, प्रभात मांझी, सच्चिदानंद भोई, चूड़ामणि कर, हारून गार्डिया, संजीत पात्र एवं अन्य समन्वयक भी उपस्थित थे।पूर्व बीआरसीसी ने देवानंद नायक को कार्यभार सौंपते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर सरायपाली में नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पूर्व एवं वर्तमान बीआरसीसी ने संयुक्त रूप से बैठक कर विकासखंड की प्रगति हेतु कार्ययोजना तैयार की और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सारगर्भित चर्चा की।


